मेरठ, मार्च 24 -- थाना सरूरपुर पुलिस ने गोकशी में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। गत 27 जनवरी को सरूरपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आई थी। जिसके संबंध में थाना सरूरपुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रशीद नगर भूमिया के पुल इलाके में घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाद पुत्र शाहिद निवासी रशीद नगर भूमिया का पुल थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्...