विकासनगर, जुलाई 31 -- खुशालपुर में गुरुवार को सामने आए संरक्षित पशु कटान के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सूचना मिली थी कि ग्राम खुशालपुर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आरोपी सावेज अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दे चुका था। इस संबंध में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सावेज को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रात में पुलिस ने दबिश देकर फरार आरोपी वसीम (34) पुत्र शफीक निवासी खुशालपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुल...