बरेली, मार्च 14 -- हाफिजगंज। ग्राम साबरखेड़ा में दो दिन पहले गोकशी की घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना हाफिजगंज पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात कर नाराजगी जताई। जिला उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने थाना प्रभारी से कहा कि साबरखेड़ा में घटना का जल्द खुलासा कर गोतस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यहां जिला सह संयोजक हरिपाल सिंह, सर्वेश सैनी जिला सह प्रचार प्रमुख, सुरेंद्र गंगवार नगर अध्यक्ष रिठौरा, तेजपाल सक्सेना ग्राम पंचायत अध्यक्ष भंडसर, इंद्रपाल सक्सेना जिला कार्यकारिणी सदस्य,राजू यादव,अरविंद महंत ,रामदास यादव,अनिल पटेल,वीरेंद्र ठाकुर,राजीव गंगवार,शेखर गंगवार,सुभाष गंगवार,सुरजीत गंगवार,रोहित यादव,प्रेमपाल गंगवार,ल...