हरिद्वार, सितम्बर 7 -- पथरी क्षेत्र में गोकशी की शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग गांवों से गोकशी में संलिप्त 16 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई से गोकशी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पथरी क्षेत्र के गांव ऐथल, धनपुरा, अलावलपुर, इब्राहिमपुर, इक्कड, नसीरपुर कला, बोड़ाहेड़ी से लगातार मिल रही गौकशी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इसे लोगो को चिन्हित किया जो गौकशी के मामलों में संलिप्त रहते है। पुलिस टीम द्वारा ऐसे 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने इस दौरान अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजूल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ निवासी गण ग्राम बोडाहेडी, रफीक पुत्र मंगता निवासी ग्राम ऐथल, शाहवीर पुत्...