गोकशी के मामलों की समीक्षा कर गिरफ्तारी के निर्देश
बरेली, सितम्बर 27 -- गूगल मीट के माध्यम से हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी अनुराग आर्य ने गोकशी के मामलों और उनसे जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने गोवध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों की समीक्षा करते हुए खुलासे न होने को लेकर उन्होंने थाना प्रभारियों से नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान गोवध अधिनियम के मामलों में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कार्रवाई की स्थिति भी परखी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। साथ ही गोकशी में संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने संगठित अपराध, वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, बीट व्यवस्था को मजबूत करने तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.