मेरठ, मार्च 23 -- क्षेत्र के भैंसा रोड पर गोवंशीय अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर घटना की सच्चाई जानने में जुटी है। मवाना में भैंसा रोड पर बीते दिन गोवंशीय अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अवशेष कब्जे में लेकर उन्हें गड्ढे में दबवा दिया था। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए गोकशी पर रोक लगाने तथा मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की थी।सोमवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राजेंद्र चौहान, हिंदू संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.