गोकशी के मामले का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रामपुर, जुलाई 6 -- सैफनी। थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक जुलाई को थाना क्षेत्र में बड़ागांव-दिव्यानगला मार्ग पर सड़क किनारे खेत मे गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान फरीस, शब्बू और सलीम के नाम प्रकाश में आए थे। सोमवार को बड़ागांव-मियागंज मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार, पुलिस को देखकर भागने लगा। इसी बीच उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। आरोप है कि खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.