रुडकी, मई 8 -- भगवानपुर। गोकशी के मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बीती रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार गोकशी के मामले में फरार चल रहे अमजद निवासी खेलपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक नीरज रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...