गोकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बिजनौर, मार्च 21 -- नहटौर। गोवंश का कटान करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, पशु कटान के औजार आदि सामान बरामद किए हैं। मामले में गोशाला का चौकीदार पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वाहन चेकिंग के दौरान नहटौर पुलिस ने बलदाना-इलाहाबास रोड पर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल आरोपी शहबाज उर्फ गुल्लू पुत्र मुर्तजा निवासी गावड़ी पनियाला एवं दूसरा इमरान पुत्र इकबाल हजरत नगर नूरपुर था। दोनों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, तीन कारतूस, तीन खोखे, पशु काटने के चापड़, छुरी, 33 सौ नगद और बाइक बरामद करने का दावा किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.