गोकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बिजनौर, मई 16 -- हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 7 मई को अकबरपुर तिगरी के जंगल में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी शाहिद और फुरकान को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान चली गोली एसआई रजत चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में आकर लगी। पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम का सामना वांछित अपराधी शाहिद और फुरकान से हुआ। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.