अलीगढ़, मार्च 19 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अहम सफलता प्राप्त की है। 11 जनवरी 2026 को ग्राम जिरौली हीरासिंह निवासी बबित कुमार की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 18 मार्च 2026 को तड़के करीब 2:55 बजे ग्राम चांदगढ़ी मोड़ से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजीद पुत्र हवलदार, शादाब पुत्र नौशे खां तथा फरमान पुत्र शमशुद्दीन, सभी निवासी कस्बा पिलखना शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से एक ऑटो, तीन नाजायज छुरे, गंडासा, रस्सी, तराजू, लोहे का बांट, पत्थर का सिलबट्टा, लकड़ी का गुटका तथा प्लास्टिक के कट्टे व पन्नियां बरामद कीं। पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना गभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.