गोकशी के आरोप में 16 आरोपी कोर्ट से बरी
रामपुर, अगस्त 1 -- गोकशी करने के आरोप में नामजद 16 लोगों को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले ने पुलिस की लचर विवेचना और केस की पैरवी की कलई खोल दी है। मालूम हो कि पटवाई थाना क्षेत्र के पटरिया गांव के चौकीदार पप्पू पुत्र हरदयाल ने पटवाई थाने में तीन अप्रैल 2020 को गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था गोकशों ने गाय के बछड़े का वध करके उसका मांस ले गए और उसके अवशेष गांव की पुलिया के पास डाल गए। इस मामले में पुलिस ने पटरिया गांव निवासी गुड्डू, उस्मान, जमीर, परवेज, अजीज अहमद, हाजीनगर गांव निवासी शकीन, भूरा, इफ्तयार, जावेद, अहमद अली, इमरान, नसरतनगर गांव निवासी रुस्तम, घोसीपुरा गांव निवासी शौकीन, अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी वसीम, अकबरपुर रोड, सैफनी निवासी इरशाद और आलिम को गिरफ्तार कर इस गोकश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.