बुलंदशहर, फरवरी 14 -- नगर पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव झमका के निकट पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक वापस भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर रोक दिया। पुलिस टीम से खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान फरमान निवासी मोहल्ला कबूतर वाली पैठ कस्बा व थाना खुर्जा के रूप में हुई। आर...