गोकशी की सूचना पर पुलिस की दबिश, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
बिजनौर, जुलाई 22 -- हल्दौर। थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर कलिया में बुधवार तड़के गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोवंशीय मांस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण, एक तमंचा, कारतूस तथा अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।बुधवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव भवानीपुर कलिया के जंगलों में क्षेत्र में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान लईक पुत्र हसीनबुद्दीन निवासी ग्राम भवानीपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.