गौरीगंज, जनवरी 29 -- गौरीगंज, संवाददाता। गोवंश तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गोकशी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। मौके से लोहे की चापड़, ठीहा, रस्सी, तराजू, बाट सहित गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि गुरुवार की भोर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोहसी गांव के निकट नाले के किनारे कुछ लोग गोकशी करने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम के साथ उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो तीन लोग एक गाय के बछड़े को जमीन पर गिराए हुए थे। पुलिस देख तीनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक पुरुष और एक महिला को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.