मेरठ, मार्च 3 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर के जंगल में आम के बाग में गोकशी की फिराक में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इदरीशपुर निवासी राहुल चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात गांव जैनपुर के जंगल में आम के बाग में चार-पांच गोवंश पेड़ों से बंधे हुए थे। उसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग गोवंश के पास घूमते हुए दिखाई दिए। राहुल चौधरी के साथ अन्य लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शादाब पुत्र नासिर निवासी नंगला ताशी थाना कंकरखेड़ा बताया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी गोकशी के औजारों के साथ मौके पर मौजूद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...