बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने गोकसी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग निवासी व राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री रमेश चंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि थानाक्षेत्र के परसालाल शाही चौराहे के पीछे स्थित पोखरे के पास रविवार को गोवंश की निर्मम हत्या की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद अपने साथियों के साथ पोखरे पर गया तो वहां पर एक गोवंश का कटा हुआ सिर मिला, आसपास अन्य अवशेष भी मिले। इस बाबत थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को ट्रेस कर उसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...