गोकशी का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
सहारनपुर, अगस्त 1 -- सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने गुरुवार देर रात मुबारकपुर रेलवे अंडरपास के पास मुठभेड़ के बाद गोकशी के मुकदमों में वांछित अलीशान पुत्र कुर्बान निवासी शेखपुरा कदीम को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक विजय कुमार और अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अलीशान को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह अंडरपास की ओर भागने लगा। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने के बाद वह ईख के खेत में घुस गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने पर उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस कारतूस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.