बिजनौर, अप्रैल 30 -- चांदपुर। पुलिस और गोकशी के वांछित आरोपी में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली हुआ घायल अस्पताल में भर्ती। दो और आरोपी मौके से फरार। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ रुपये नकद और उपकरण बरामद किए। चांदपुर के सब्दलपुर तेली के पास 14 अप्रैल 26 को गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस ने इसी मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक सुशील कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। 16 /17 अप्रैल की रात्रि में पुलिस की मुठभेड हुई थी। पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज दिए था। मुठभेड के दौरान एक गोकशी के आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उसी दौरान आरोपी अजीम उर्फ छंगा मौके से फरार हो गया था। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर प...