काशीपुर, मई 17 -- काशीपुर। पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित ग्राम चकलोहरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी शादाब अली को जसपुर खुर्द से गिरफ्तार किया। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, एएसआई दीपक चौहान व कांस्टेबल सुरेंद्र कांबोज शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...