बिजनौर, मई 25 -- नूरपुर। पुलिस ने डेढ़ साल से वांछित चल रहे गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2024 की रात गांव अस्करीपुर निवासी छतरा पुत्र मुरारी सिंह की गोवंश खुलकर जंगल की ओर चली गयी थी। खोजबीन के दौरान 20 सितंबर को गोवंश के अवशेष एक खेत में मिलने के बाद रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने जांच में प्रकाश में आये सुल्तान पुत्र इल्यास, गुल्लू उर्फ शहवाज पुत्र मुर्तजा, आरिफ पुत्र इल्यास निवासी गांव गांवडी पनियाला नूरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को एक वांछित आरोपी सलीम पुत्र अतीक निवासी मोहल्ला मोहम्मदनगर नुरपूर को उपनिरीक्षक श्रीकांत सत्यार्थी ने सहयोगी पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर लियास। गोवध अधिनियम के अंतर्गत उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...