नई दिल्ली, फरवरी 1 -- यूपी के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा यूपी में गोकशी और गोमांस के निर्यात के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोकशी का काम उनके आका किया करते थे। अविमुक्तेश्वरानंद को संभवत: यह जानकारी ही नहीं है कि उत्तर प्रदेश में गोमांस, गोहत्या पूरी तरह प्रतिबंधित है। यहां यूपी में केवल सूअर, भैंस और बकरे का मीट नियमानुसार एक्सपोर्ट किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गोहत्या अधिनियम को और अधिक सख्त और प्रभावी किया है। योगी सरकार बनने के बाद से यूपी में अवैध बूचड़खानों पर ऐतिहासिक कार्रवाई की गई। मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 2017 के बाद पूरे प्रदेश में हजारों अवैध स्लाटर हाउस बंद कराए गए। पशु तस्करी ...