अमरोहा, मार्च 10 -- बछरायूं, संवाददाता। रविवार को क्षेत्र में हुई गोकशी का आरोपी सोमवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वहीं बदमाश की गोली बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने से इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ढ्यौटी में तालाब के पास रविवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। हिन्दू संगठन पदाधिकारियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर सड़क जाम की थी। मौके पर पहुंची सीओ के आश्वासन के बाद जाम खोला गया था। वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान जाकिर निवासी गांव लिसड़ी खुर्द का नाम गोकशी में सामने आया था। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि जाकिर ऑटो में सवार होकर अपने गांव जा रहा है। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.