मुरादाबाद, मार्च 19 -- क्षेत्र के ग्राम उदमावाला के जंगल में रविवार को गोकशी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। ग्राम उदमावाला निवासी विक्रम सिंह के अनुसार रविवार की सुबह वे खेत पर गए थे वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि खेत में गोवंशीय पशु का सिर व खाल थी। इसके बाद उन्होंने भगतपुर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में विक्रम सिंह ने अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पूर्व में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।वहीं बुधवार को पुलिस ने आरोपी शरीफ निवासी उदमावाला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...