बरेली, मार्च 13 -- रिठौरा। पांच दिन पूर्व भंडसर गांव में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोकशी के शक के आधार पर एक युवक को गोवंश समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। कार्यकर्ताओं को उसके मोबाइल से गोतस्कर के नंबर मिले। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। अब पुलिस आरोपी की सीडीआर खंगालने में लगी है। पांच दिन पूर्व देर शाम थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर के जंगलों में कुछ लोग गोवंश को लेकर जा रहे थे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक के मोबाइल में किसी गोतस्कर का मोबाइल नंबर डायल हिस्ट्री में सबसे ऊपर था और गोवंश को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले गई। हालांकि पुलिस ने युवक को जांच के बाद छोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.