कानपुर, मई 18 -- चकेरी। पुलिस ने गोकशी करने वाले दो शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सनिगवां के डबल कॉलोनी निवासी रियाज अपने गैंग के सदस्य मोहम्मद हसन के साथ मिलकर गोकशी व तस्करी करते हैं। आरोपितों के खिलाफ बीते रविवार को चकेरी थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद रविवार देर रात को सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को रामादेवी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...