बरेली, मार्च 22 -- मांस तस्करों ने गोकशी करके अवशेष बोरों में भरकर इज्जतनगर क्षेत्र के नाले में फेंक दिए। पुलिस ने अवशेषों के सैंपल जांच को भिजवाकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की दो टीमें क्षेत्र में सक्रिय मांस तस्करों की तलाश में जुटी हैं। इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी के पास शनिवार दोपहर कत्था फैक्ट्री की ओर से आने वाले नाले में गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए। इसकी खबर फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, हिमांशु पटेल, निर्दोष राठौर, निखिल गंगवार, गौतम कश्यप समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का सैंपल लिया गया...