रुडकी, फरवरी 28 -- मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत इनामी अपराधी है, जबकि दूसरा नाबालिग के अपहरण और धमकी देने के मामले में नामजद था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा भंहेडा के जंगलों में करीब डेढ़ माह पूर्व प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की थी। घटना में पुलिस ने मौके से शकील नामक आरोपी को प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अमजद निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी अमजद पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.