गोकशी एवं संगठित अपराधों में करें कठोर कार्रवाई : डीएम
आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में गोकशी, गोवध, गैंगरेप, लूट, चोरी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर बैठक की गई। इस दौरान विभिन्न थानों से प्राप्त गैंगचार्ट संबंधी प्रकरणों का गहन परीक्षण किया गया। अपराधियों के आपराधिक इतिहास, गतिविधियों एवं उनके विरुद्ध पूर्व में की गई कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम सहित अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.