नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गोकलपुरी के गंगा विहार इलाके में दो भाइयों पर पड़ोसियों ने सरेआम हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। पीड़ितों में 30 वर्षीय लोकेश कुमार और उनका ममेरा भाई मनोज शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए पुलिस पीसीआर ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 4 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे मनोज ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जॉनी ने बिना वजह मारपीट की। इसके बाद लोकेश और मनोज जॉनी के घर पहुंचे और कारण पूछा। दोनों आरोपी भाई, जॉनी और उसका छोटा भाई बंटी, गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई शुरू कर दी। लोकेश और मनोज लौटने लगे तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर लात-घूंसों से घायल कर दिया। लोकेश जमीन पर गिर गए, तो आरोपियों ने उनके पैरों पर भी वार किया। इस बीच किसी...