चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को शिविर लगा कर बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया गया। शिविर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में 14-15 वर्ष की बच्चियां अपने अभिभावकों के साथ अस्पताल पहुंची थी, जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभिभावकों की उपिस्थति में बच्चियों को टीका लगवाया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री परडिया ने लोगों को जागरूक किया। मौके पर डॉ. जीतेन्द्र सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.