चक्रधरपुर, दिसम्बर 16 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा लैम्पस लिमिटेड में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधायक जगत माझी ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर ई-पॉस मशीन से ऑनलाइन धान खरीदारी की शुरू हुई। किसान तापस कुमार प्रधान पहले विक्रेता बने जिन्होंने 80 क्विंटल धान बेची। उन्हें सरकारी समर्थन मूल्य और बोनस के रूप में 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान किया जाएगा। सरकार के प्रावधानों के अनुसार इस वर्ष धान बेचने के बाद अधिकतम एक सप्ताह के अंदर किसान के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी। वैसे दो दिन में राशि ट्रांसफर की जा रही है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रमुख नीरूमानी कोड़ाह, उप प्रमुख बरदान भुइंया, 20 सूत्री अध्यक्ष अकबर खान, लैम्प्स कर्मी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.