चक्रधरपुर, जनवरी 20 -- चक्रधरपुर।गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत के लाजोरा गांव में एक बंद पड़े घर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक की झुलती हुई लाश बरामद की है। पुलिस शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक लाजोरा गांव में बंद पड़े एक घर में झुलती हुई एक युवक की लाश देख कर स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गोईलकेरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा युवक की पहचान कराने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...