चक्रधरपुर, मई 14 -- गोईलकेरा। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा बुधवार को गोईलकेरा के तीन खुदरा दवा दुकान का निरीक्षण किया गया ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में उक्त दवाओं के खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की गई और स्टॉक का सत्यापन किया गया, जो नियमों के अनुसार सही पाया गया। दवा दुकानों में कोडीन युक्त कोई सिरप नहीं पाया गया। इस दौरान दवा दुकानदारों को केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दवा बेचने का निर्देश दिया गया। अंत में ऐसे लोगों से बचने और ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर अधिकारियों या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- स्मैक की बिक्री धड़ल्ले से जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...