गोईलकेरा में थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध बालू का कारोबार
चक्रधरपुर, मई 22 -- गोईलकेरा, संवाददाता। जिला प्रशासन के लाख कड़ाई के बाद भी जिले में अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोईलकेरा प्रशासन द्वारा बुधवार को छापेमारी कर दो लाख 27 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त की है। जबकि इलाकों में जगह-जगह बालू का अवैध पहाड़ खड़ा होने के बात कही जा रही है। जानकारों की मानें तो विगत अप्रैल महीने से अवैध बालू के खनन और ढुलाई पर सख्ती की जा रही है। कोयल नदी के घाटों से बालू के खनन पर रोक लगाने और परिवहन को पूरी तरह रोकने का दावा किया जा रहा है। लेकिन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कई जगहों पर अवैध भंडारण कर लिया गया है। जिन गांवों में बालू का अवैध भंडारण किया गया वहां किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा यही। गोईलकेरा में स्थानीय लोगों को निजी निर्माण कार्यों के लिए एक छटांक बालू नहीं मिल पा रहा। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.