गोईलकेरा में घर-घर चला मलेरिया सर्वे अभियान
चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- गोईलकेरा। सर्वाधिक मलेरिया प्रभावित गोईलकेरा के ग्रामीण इलाकों में गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घर घर मलेरिया सर्वे का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को मलेरिया से बचाया जा सके और उन्हें समय पर उचित इलाज मुहैया कराया जा सके। गुरुवार को प्रखंड के बडैला, रुमकुट, कटकरा, पुराना गोईलकेरा सहित दो सौ से अधिक घरों में मलेरिया सर्वे का कार्य किया गया है। एमपीडब्ल्यू, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोगों के घर-घर जाकर मलेरिया सर्वे का कार्य किया है और उनकी मलेरिया जांच की। साथ ही मलेरिया पीड़ितों की पहचान कर उन्हें दवा दी गई और दो दिनों में बुखार कंट्रोल नहीं होने पर अस्पताल जाकर इलाज कराने की बात कही। साथ ही लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने की सलाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.