चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- गोइलकेरा, संवाददाता। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के बावजूद गोइलकेरा में अवैध बालू का खनन और परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने जब्त किया है। पकड़े गए तीनों ट्रैक्टर चक्रधरपुर के हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी के रास्ते ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर तराईसोल गांव के पास अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। इस दौरान बालू माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पकड़े गए ट्रैक्टरों को गोइलकेरा थाने में रखा गया है और अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचना दी ग...