गोईलकेरा में अवैध बालू परिवहन मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
चाईबासा, जुलाई 14 -- चाईबासा। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रामहरि गोप ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन और कथित अवैध वसूली के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि 12 जुलाई की रात अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई के बजाय कथित आर्थिक लेन-देन कर छोड़ देने की सूचना बेहद गंभीर है। उनका आरोप है कि यदि बिना प्राथमिकी दर्ज किए, वाहन जब्त किए और खनन विभाग को सुपुर्द किए बिना ट्रैक्टरों को छोड़ा गया है, तो यह केवल अवैध खनन का मामला नहीं, बल्कि सरकारी राजस्व की क्षति, कानून के दुरुपयोग और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.