चक्रधरपुर, मार्च 10 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के कोनैता आजीविका संकुल संगठन द्वारा सोमवार को तरकटकोचा पंचायत भवन में महिला दिवस मनाया गया। इस दिन महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए समाज को जागरूक करता है और नारी शक्ति का जश्न मनाता है। मौके पर पंचायत के मुखिया गणेश बोदरा ने भी महिलाओं को संबोधित किया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही समाज में व्याप्त बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा आदि को समाप्त करने के लिए आह्वान किया। मौके पर मुखिाय ने बेहतर कार्य करने वाली महिला समूह को सम्मानित किया। मौके पर बेसिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुबानी सरदार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...