चक्रधरपुर, मार्च 9 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के बारा पंचायत के उरांव टोला में सोमवार को हनुमान जी की प्रतिमा द्वारा विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। देउरी (पुजारी) सीनू कोड़ा और महिला पुजारी डोंगल कोड़ा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया और प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कराया। मौके पर यजमान के रुप में उरांव समाज के लक्ष्मण तिग्गा मौजूद थे। वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उरांव समाज के लक्ष्मण तग्गिा , सुखदेव लकड़ा,लखीराम मुंडा, भोगले कच्क्षप, रथों खाका, रंजीत कच्क्षप,भादरा कच्क्षप ,,प्रिया कच्क्षप, रुमा लकड़ा, बबीता,बुद्धि,,कुमार कोल,सहित उरांव समाज बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...