चक्रधरपुर, नवम्बर 9 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा स्थित उप डाकघर के आरडी खातों में ग्राहकों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्राहकों ने एजेंट पर प्रतिदिन कलेक्शन के बावजूद खातों में राशि जमा नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्राहकों ने इसको लेकर शनिवार को उप डाकघर के डाकपाल विमल कुमार से मामले की शिकायत की और खातों में राशि जमा नहीं करने पर आक्रोश जताया। ग्राहकों का कहना है कि आरडी एजेंट चंद्रा देवी के पति रासबिहारी दास ने उनसे आरडी खातों में जमा के लिए प्रतिदिन के हिसाब से कलेक्शन किया, लेकिन राशि खातों में जमा नहीं की है। कुछ ग्राहकों ने दो महीने तो कुछ ने एक महीने के लिए कलेक्शन की गई राशि जमा नहीं करने का आरोप लगाया। यह राशि लाखों में बताई जा रही है। वहीं पिछले 15 दिनों से एजेंट के पति उप डाकघर में नहीं आ रहे। साथ ही प्रतिदिन कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.