गोईलकेरा : राशन मांगने पहुंचे नक्सलियों को ग्रामीणों ने भगाया
चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- मनोहरपुर, आनंदपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमडी क्षेत्र में नक्सलियों की कमजोर पड़ती ताकत और टूटती सप्लाई व्यवस्था की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। 24-25 अप्रैल की रात करीब 10 हथियारबंद नक्सली गांव पहुंचे और एक दुकान से राशन लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुट प्रतिरोध के आगे उन्हें भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार देर रात नक्सली कुमडी गांव पहुंचे और एक स्थानीय दुकान खुलवाकर राशन लेने की कोशिश करने लगे। हालांकि दुकान बंद होने के कारण उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को संदिग्ध हलचल का आभास हुआ, जिसके बाद पूरे गांव में खबर फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और लाठी-डंडे, तीर-धनुष तथा पारंपरिक हथियारों के साथ मोर्चा संभाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.