चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के डलाईकेला के समीप गुरुवार तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे बालू लदे दो हाइवा में सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक हाईवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि दोनों हाइवा के चालक मनसा बोदरा (रामोसाई तैरा) व अविनाश सोय (तैरा) गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक गोईलकेरा इलाके से प्रति दिन रात्रि में 25-30 हाइवा पर अवैध बालू की तस्करी की जाती है, इस कारण हाइवा चालक की रफ्तार काफी तेज होती है। गुरुवार सुबह भी डलाईकेला के पास एक हाइवा गोईलकेरा इलाके से बालू लाद कर चक्रधरपुर की ओर एनएच 320 डी पर आ रहा था। इसी दौरान चक्रधरपुर से गोईलकेरा की जा रही तेज रफ्तार हाइवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.