चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा इलाके में चक्रधरपुर के दो युवक भीड़ का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों युवकों को शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के तीन युवक आकाश मंडल, अभिषेक ऑगस्टीन और गणेश शर्मा शनिवार की देर शाम गोईलकेरा के तरकटकोचा गए थे। वहां से गणेश शर्मा ने आकाश मंडल और अभिषेक ऑगस्टीन को तरकटकोचा गांव के पास ही खड़ा कर दिया और खुद गांव की एक युवती को पहुंचाने के लिए उसके घर चला गया। बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने आकाश व अभिषेक को पकड़ा : आकाश मंडल और अभिषेक गांव के पास ही खड़े थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और गांव ले जाकर बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने उनसे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.