चाईबासा, जून 29 -- चाईबासा। बाइक और कार के टक्कर में गोईलकेरा थाना अंतर्गत लुमडी गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र जामुदा की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग 11 बजे सुरेंद्र जामुदा बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गोईलकेरा के सैतवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार सवार ने धक्का मार दिया, जिससे सुरेंद्र जामुदा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें घटनास्थल से उठाकर गोईलकेरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। शाम 4 बजे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...