गोईलकेरा: चार साल से अधूरा है सड़क, नए सिरे से निर्माण कराने की मांग
चक्रधरपुर, मई 28 -- गोईलकेरा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड की प्रमुख निरूमानी कोड़ाह बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सुदूरवर्ती आराहासा पंचायत के कुरकुटिया से सांजागाटा तक 13 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंची। यहां बायहातु गांव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। बैठक में ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख से शिकायत करते हुए कहा की चार साल पहले करीब आठ करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर पिछले चार साल में सिर्फ पत्थर बिछा कर छोड़ दिया है। इस कारण ग्रामीणों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि वाहन चालक भी इस ईलाके में आना नहीं चाहते हैं। अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे बड़ी मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.