कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- गुरौली,हिन्दुस्तान संवाद कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोइठा में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर लंबे समय से ताला लटका है। इससे लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जरूरी कार्य के लिए लोगों को दूसरे सेंटर जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि सीएससी केंद्र कई दिनों से नहीं बल्कि लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे आधार अपडेट, पेंशन आवेदन, राशन कार्ड, आय-जाति प्रमाणपत्र, श्रमिक पंजीकरण जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। मजबूरी में लोगों को दूसरे गांव या कस्बों में जाकर काम कराना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...