कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- विकास खंड कड़ा के ग्राम पंचायत गोंइठा में बना आरसीसी स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रहा है। यहां पर बनने के बाद से आज तक ताला लटक रहा है। इससे साफ है कि गांव के कूड़ों का निस्तारण व प्रबंधन कितना होता होगा। जिम्मेदार हैं कि बंद ताले को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरआरसी सेंटर का संचालन लंबे समय से नहीं हो रहा है। इसके कारण गांव में निकलने वाला कचरा इधर-उधर फेंका जा रहा है। अव्यवस्था व मनमानी के चलते गांव में गंदगी बढ़ रही है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए इस केंद्र का बंद रहना जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। गांव के लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द सेंटर का ताला खुलवाकर सेंटर का नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.