गोआश्रय स्थल के पास युद्धस्तर पर पौधरोपण कराएं डीएफओ
बस्ती, मई 16 -- बस्ती। गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था, गोवंशों के संरक्षण एवं शासन से संचालित गोसेवा संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट में हुई नामित नोडल अधिकारियों के बैठक की अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की।
गोसंरक्षण की प्राथमिकताएँ डीएम ने गोआश्रय स्थल के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोसंरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। समस्त नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण करें। वहां की व्यवस्थाओं का लगातार अनुश्रवण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को तत्काल दूर कराने का निर्देश भी दें।
गोवंशों के लिए संसाधनों की व्यवस्था डीएम ने कहा कि गोआश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.