बरेली, मई 2 -- मीरगंज। शुक्रवार को एसडीएम आलोक कुमार ने हल्दी खुर्द के आस्थायी गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में पांच गोवंश संरक्षित हैं। पंजीकृत गोवंश आश्रय स्थल में मौजूद मिले। 50 क्विंटल भूसा उपलब्ध था। केयर टेकर राजकुमार एवं सलीम कुमार मौके पर मिले। सफाई व्यवस्था ठीक थी। एसडीएम ने हरे चारा की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश सचिव व प्रधान को दिए हैं। यह भी पढ़ें- गोशाला में पशु बीमार मिलने पर जताई नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...